भारतीय विदेश नीति को नेपाल में बदलाव की भनक तक नहीं लगी। राजतन्त्र को बचाने के मुहिम में हिन्दुत्व फेल। नारायणहिति राजप्रासाद पर अब काबिज है लोकशाही।नेपाल में 240 वर्ष पुरानी हिंदू राजशाही धराशायी होती नजर आ रही है। माओवादी यहां तकरीबन सौ सीटों पर या तो जीत चुके हैं या जीत की ओर अग्रसर हैं। देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नेपाली कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को उन्होंने धूल चटा दी है।

भारतीय विदेश नीति को नेपाल में बदलाव की भनक तक नहीं लगी। राजतन्त्र को बचाने के मुहिम में हिन्दुत्व फेल। नारायणहिति राजप्रासाद पर अब काबिज है लोकशाही।नेपाल में 240 वर्ष पुरानी हिंदू राजशाही धराशायी होती नजर आ रही है। माओवादी यहां तकरीबन सौ सीटों पर या तो जीत चुके हैं या जीत की ओर अग्रसर हैं। देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नेपाली कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को उन्होंने धूल चटा दी है। 

 

पलाश विश्वास


नेपाल में राजतन्त्र के अवसान के साथ सशस्त्र क्रान्ति के जरिए सत्तादखल के रास्ते से हटकर चुनावी रास्ता अख्तयार करके माओवादियों ने इस महादेश की राजनीति में नया अध्याय लिख डाला है।नेपाल में संविधान सभा के गठन के लिए हुए चुनावों में बहुमत मिलने की संभावनाओं के बीच माओवादी नेता पुष्पकमल दहल यानी प्रचंड ने कहा है कि वह भारत और चीन के साथ मिलकर काम करेंगे।

 

भारत सरकार ने नतीजों पर अपनी टिप्पणी में कहा कि आपसी संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, बल्कि सहयोग बढ़ना चाहिए। चीन की समाचार एजेंसी ‘सिनहुआ’ ने बिना किसी टिप्पणी के बस नतीजों के रुझान और माधव कुमार नेपाल के इस्तीफे की खबर दी। 

भारत के तीन राज्यों में ब्राह्यणवादी वर्चस्व और वोटबैंक समायोजन के साथ ससत्तारुढ़ वामपंथी मु्क में मुश्किल में। क्योंकि देशभर में नक्सलबाड़ी में वसन्त के वज्र निनाद के तीस साल बाद माओवाद का असर भारी है। आन्ध्र, ओड़ीशा, बिहार, बंगाल, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र समेत अनेक राज्यों में जनता माओवाद को विकल्प बतौर सोचने लगी है। लोकतान्तरिक रास्ता अख्तियार करके नेपाली माओवादियों ने सत्ता से जुड़े कम्य्युनिस्टों का नेपाल में सफाया ही नहीं कर दिया , बल्कि भारतीय पाखण्डी कोमरेडों के होश भी उड़ा दिये हैं। इस चुनाव का ऐतिहासिक महत्व यह है कि 240 साल पुरानी राजशाही खत्म हो जाएगी। दिसंबर 2007 में अंतरिम संविधान में तीसरे संशोधन के जरिए राजशाही खत्म कर दी गई थी। लेकिन संविधान सभा की मुहर लगने के बाद ही यह फैसला औपचारिक रूप से लागू होगा। दूसरा सबसे बड़ा परिवर्तन यह होगा कि नेपाल में संघीय व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसका फायदा करीब 48-50 फीसदी मधेसी जनता को मिलेगा। उन्हें संघीय व्यवस्था के तहत काफी हद तक स्वायत्तता मिल जाएगी।

 

बंगाल के नक्सलबाड़ी जिले में वसंत के वज्रनाद के चालीस साल होने जा रहे हैं। तब से इस धारा ने अनेक मोड़ लिये हैं और आज भी एक नये रूप में यह समग्र राजनीति को प्रभावित कर रहा है। बगल के देश नेपाल में माओवादियों का क्रूर दमन किया गया परंतु आखिर में वहां की राणाशाही ही पराजित हुई। अभी भी बिहार सहित देश के कई हिस्सों में नक्सलवादी राजनीति के आधार क्षेत्र बने हुए हैं। सरकार इसे विधि-व्यवस्था की बड़ी समस्या मानती है और इसे उग्रवाद बतला कर बलपूर्वक कुचलना चाहती है।विनोद मिश्र के नेतृत्व वाले लिबरेशन पर माओवाद का प्रभाव न के बराबर था, लेकिन यह गुट अब लगभग पूरी तरह प्रभावहीन हो गया है। माओवादी ताकतें ही ज्यादा प्रभावशाली हैं। माओ का प्रसिद्ध नारा था राजसत्ता बंदूक की नली से निकलती है।

 

प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला की नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल माओवादियों से बहुत पीछे चल रहे हैं। नेपाली कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इनमें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कोइराला और प्रधानमंत्री की पुत्री सुजाता कोइराला भी शामिल हैं। यूएमएल महासचिव माधव कुमार नेपाल भी काठमांडू सीट से हार गए हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजशाही समर्थक प्रत्याशी अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं जबकि राजतंत्र समाप्त करने की मांग कर रहे माओवादियों का राजधानी काठमांडू में जश्न जारी है। नेपाल में हुए संवैधानिक सभा के चुनाव के घोषित 73 परिणामों में से 43 अपने कब्जे में कर माओवादियों ने अपनी बढ़त जारी रखी है जबकि कई कद्दावर राजनीतिक नेता हार का मुंह देख चुके हैं। अभी तक आये नतीजों में सीपीएन-माओवादी को 43, सीपीएन-यूएमएल को 12, प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला की नेपाली कांग्रेस को 10, मधेसी पीपुल्स राइट्स फोरम को पांच, नेपाल वर्कर्स एण्ड पीजेन्ट्स पार्टी को दो तथा तराई मधेसी डेमोक्रेटिक पार्टी को एक सीट मिली हैं। चुनाव में हारने वाली प्रमुख हस्तियों में सीपीएन-यूएमएल के महासचिव माधव कुमार नेपाल [काठमांडो निर्वाचन क्षेत्र], नेपाली कांग्रेस [एनसी] के कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील कोइराला [बांके], वरिष्ठ एनसी नेता और प्रधानमंत्री कोइराला की बेटी सुजाता कोईराला [सुनसारी], पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष सूर्य बहादुर थापा [धनकुटा] तथा सीपीएन-यूएमएल के वरिष्ठ नेता बामदेव गौतम [बारदिया] शामिल हैं। सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार की जीत के सिद्धांत के आधार पर 240 सीटों के चुनाव हुए। शनिवार रात तक 120 सीटों के रुझान मिले, जिनमें 61 माओवादी, 24 नेपाली कांग्रेस और 19 एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी जीत रहे हैं। 335 सीटों के लिए समानुपातिक प्रणाली के तहत चुनाव हुआ। 26 सदस्य मनोनीत किए जाने हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मतगणना में कम से कम 2 हफ्ते लगेंगे। 335 सीटों के नतीजे घोषित करने में सबसे ज्यादा वक्त लगेगा, क्योंकि यह प्रक्रिया कुछ जटिल है। आयोग ने कहा कि समानुपातिक प्रणाली न होती, तब भी 3 दिन का समय लग जाता। हिंसा की आशंकाओं के बावजूद चुनाव कुल मिला कर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा। 148 घरेलू संगठनों से जुड़े 63,000 पर्यवेक्षकों ने निगरानी रखी। 23 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से सम्बद्ध 856 पर्यवेक्षक नेपाल में डेरा डाले रहे। इनमें पूर्व अमेरिकी प्रेजिडेंट कार्टर भी थे।

 

काठमांडू से जीत हासिल करने के बाद प्रचंड ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद संविधान बनाने के लिए नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी न सिर्फ पुरानी पार्टियों बल्कि चुनाव के समय गठित की गई नई पार्टियों के साथ पूरी तरह मिलकर काम करेगी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने की वकालत करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी सभी देशों खासकर पड़ोसी देशों भारत और चीन के साथ करीबी सहयोग बढ़ाने की पक्षधर है जिससे कि विकास, आपसी सहयोग और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।’

उधर, नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने संविधान सभा के चुनावों में जनता की उत्साहजनक भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया है। ज्ञानेंद्र ने कहा कि चुनावों में नेपाली जनता ने अपनी उत्साहजनक भागीदारी से स्पष्ट कर दिया है कि वह देश के अस्तित्व, स्वतंत्रता और अखंडता पर किसी भी सूरत में कोई समझौता नहीं करेगी।

 

 

सीपीएन-माओवादी के प्रमुख विजयी प्रत्याशियों में पार्टी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड, पार्टी के दूसरे शीर्ष नेता बाबूराम भट्टाराई, वरिष्ठ नेता रामबहादुर थापा, पार्टी प्रवक्ता कृष्ण बहादुर महारा, केंद्रीय सदस्य देव गुरुंग, बर्षा मान पुन, हिसिला यामी और पम्भा भूषाल शामिल हैं। प्रचंड ने रोल्पा और काठमांडू दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की है। नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र के प्रबल समर्थक और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी-नेपाल के नेता कमल थापा चुनाव हार गए हैं। राजशाही समर्थक अन्य दल जैसे सूर्य बहादुर थापा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी और पशुपति शमशेर राणा की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। नेपाल में तराई के इलाकों में अधिक स्वायत्तता की मांग करने वाला मधेशी जनाधिकार मंच कुछ सीटों पर विजय हासिल करने में कामयाब रहा है। तराई मधेशी लोकतांत्रिक पार्टी और सद्भावना पार्टी ने भी खाता खोल लिया है। मधेशी जनाधिकार मंच के अध्यक्ष उपेंद्र यादव जीत गए हैं। तराई क्षेत्र में बीते साल मधेशी समूहों के हिंसक प्रदर्शन में 150 से अधिक लोग मारे गए थे। करारी शिकस्त का सामना करने वाले प्रमुख नेताओं में यूएमएल के वरिष्ठ नेता बामदेव गौतम, के पी ओली और नेपाली कांग्रेस के नेता खम बहादुर खड़का शामिल हैं।

 

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) संविधान सभा के चुनाव में भारी बढ़त लिए हुए है। सभी 601 सीटों के नतीजे आने में करीब 2 हफ्ते लगेंगे, लेकिन यह स्पष्ट है कि माओवादी सबसे बड़ी पार्टी होंगे। माओवादी नेता प्रचंड ने काठमांडू की एक सीट जीतने के बाद ऐलान किया कि मौजूदा 7 दलीय मोर्चा बना रहेगा और मिली-जुली सरकार का ही गठन होगा। दूसरे सबसे बड़े माओवादी नेता बाबूराम भट्टराई ने कहा कि उनकी पार्टी को बहुमत मिलने जा रहा है। लेकिन माओवादियों की शुरुआती जीत ने अभी तक नेपाल की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत, नेपाली कांग्रेस में डर पैदा कर दिया है। नेपाली कांग्रेस के महासचिव राम बरन यादव ने कहा कि हिंसा की संस्कृति खत्म करने की लोगों की इच्छा को झटका लग सकता है, जो चिंताजनक है। सरकार में शामिल तीसरी सबसे बड़ी पार्टी, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेता माधव कुमार नेपाल ने पद छोड़ दिया है।

 

संविधान बनाने का काम आसान नहीं होगा। माओवादी अपनी जीत के बावजूद मनमानी नहीं कर पाएंगे। उन्हें बाकी दलों को अपने साथ रखना ही होगा। माओवादी जानते हैं कि सेना उनके साथ नहीं है। सेना का अधिकारी वर्ग रूढ़िवादी है और राजशाही से हमदर्दी रखता है। संविधान को अंतिम रूप देने के लिए 3 साल का समय रखा गया है, लेकिन पर्यवेक्षकों का कहना है कि इससे ज्यादा वक्त लगेगा। संविधान सभा की कार्यवाही के दौरान कोई भी पार्टी दाएं-बाएं नहीं जाना चाहेगी।

 

नेपाल के मजदूर, किसान व आम जन माओवाद के पक्ष में हैं। पोखरा स्थित पंचतारा होटल के कर्मचारी राजू नेगारी ने बताया कि यहां के मजदूर, किसान व आम लोगों का कहना है कि नेपाल लम्बे समय तक राजशाही के अधीन रहा। राजशाही के बाद यहां के प्रमुख राजनीतिक दल नेपाल कांग्रेस समेत अन्य दलों ने भी लम्बे समय तक शासन किया, लेकिन इस दौरान न तो राजशाही व न ही नेपाल कांग्रेस ने नेपाल के आम लोगों की तकलीफों को समझा और उन्हें दूर करने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के सामने आतंकवाद, माओवाद, संगठित अपराध और साइबर क्राइम जैसी कई जटिल चुनौतियां हैं। इनसे निपटने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण और मनोबल में सुधार लाना निहायत जरूरी है। पुलिस के नए निशान अलंकरण की रैतिक परेड के मौके पर आयोजित एक समारोह में श्री खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में यह महत्वपूर्ण दिन है। वामपंथियों की अराजकता के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आज से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। केरल के कन्नूर जिले में वामपंथियों द्वारा संघ के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले से संघ चिंतित है। इस बाबत सर कार्यवाह मोहन राव भागवत ने संघ के सदस्यों को वामपंथियों की इस अराजकता के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने को कहा है।

छत्तीसगढ राज्य शासन द्वारा माओवाद प्रभावित बस्तर अंचल के सभी पांच राजस्व जिलों में दस नये पुलिस थाने खोले जाने, सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर में महिला पुलिस थाने की स्वीकृति और  715 नये पदों की भी स्वीकृति दी है।

इन सभी ग्यारह नये पुलिस थानों के लिए राय शासन द्वारा चालू वर्ष 2007-08 के प्रथम अनुपूरक बजट में 715 नये पदों की भी स्वीकृति दी गयी है। इनमें ग्यारह निरीक्षकों, बाईस उप-निरीक्षकों और 44 सहायक उप निरीक्षकों समेत 110 प्रधान आरक्षकों और 528 आरक्षकों के पद शामिल हैं।

बस्तर अंचल में नये पुलिस थाने-ग्राम धौड़ाई, फरसगांव, ओरछा और धनोरा जिला-नारायणपुर, मोदकपाल और तायनार ,जिला-बीजापुर, पोलमपल्ली और अरनपुर जिला-दक्षिण बस्तर, बड़ांजी (जिला-बस्तर) और ग्राम ताड़ोकी जिला-उत्तर बस्तर में खोले जाएंगे। इन पुलिस थानों के लिए दो करोड़ 45 लाख रूपए की अनुमानित लागत से भवन निर्माण भी किया जाएगा। अनुपूरक बजट में इसके लिए तात्कालिक रूप से एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

  

माओवाद, हिंसा की राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के सवाल

 http://janvikalp.blogspot.com/2007/12/blog-post_5439.html

 

 

संपादकीय

बंगाल के नक्सलबाड़ी जिले में वसंत के वज्रनाद के चालीस साल होने जा रहे हैं। तब से इस धारा ने अनेक मोड़ लिये हैं और आज भी एक नये रूप में यह समग्र राजनीति को प्रभावित कर रहा है। बगल के देश नेपाल में माओवादियों का क्रूर दमन किया गया परंतु आखिर में वहां की राणाशाही ही पराजित हुई। अभी भी बिहार सहित देश के कई हिस्सों में नक्सलवादी राजनीति के आधार क्षेत्र बने हुए हैं। सरकार इसे विधि-व्यवस्था की बड़ी समस्या मानती है और इसे उग्रवाद बतला कर बलपूर्वक कुचलना चाहती है।

नक्सलवाद मार्क्सवाद की वह पाठशाला है जहां मार्क्स और लेनिन के अलावे माओ के विचारों का प्रभाव है। इससे जुड़े राजनैतिक कार्यकर्त्ता तो माओवाद को ही सब कुछ मानते हैं। विनोद मिश्र के नेतृत्व वाले लिबरेशन पर माओवाद का प्रभाव न के बराबर था, लेकिन यह गुट अब लगभग पूरी तरह प्रभावहीन हो गया है। माओवादी ताकतें ही ज्यादा प्रभावशाली हैं। माओ का प्रसिद्ध नारा था राजसत्ता बंदूक की नली से निकलती है।

माओ च तुंग (२६,दिसंबर १८९३-९,सितंबर १९७६) के करिश्माई व्यक्तित्व से मैं आज भी प्रभावित हूं। जिन लोगों ने एडगर स्नो की किताब ‘रेड स्टार ओवर चाइना` पढ़ी है, वे उसके व्यक्तित्व के प्रति उदासीन नहीं रह सकते। चुडण् वनश्येन द्वारा लिखित माओ के जीवन चरित से मैं जब गुजर रहा था तब एक जगह आकर ठहर गया। चुड. वनश्येन ने समापन के पहले लिखा है-’माओ चतुड. ने अपनी जीवनसंध्या में अनेक गलतियां कीं, लेकिन चीनी क्रांति के लिए उन्होंने जो अमिट महान योगदान किए, उनके लिए चीनी जनता माओ चतुंड. का अब भी हृदय से सम्मान करती है और उनको दिल से याद करती है।` वनश्येन का यह जीवन चरित किसी अमेरिकी प्रकाशन गृह ने नहीं, चीन के सरकारी प्रकाशन गृह ने प्रकाशित किया है। इसलिए इसे पढ़कर मुझे आश्चर्य नहीं हुआ कि क्यों माओ को आज अपने ही देश में भुला दिया गया है। उनकी स्थिति चीन में लगभग वैसी ही है जैसी अपने देश में गांधी की। वे आदरणीय हैं, अनुकरणीय नहीं। यही कारण है कि चीन माओ के चित्र और सितारेदार लाल झंडे के नेतृत्व में अमेरिकी पूंजीवाद को टक्कर दे रहा है। चीन ने ‘समाजवादी` छतरी के नीचे अपना ही पूंजीवाद विकसित किया है। लेकिन माओ और गांधी की इज्जत बनी रहेगी, रहनी चाहिए। माओ की मुश्किलें गांधी से कहीं ज्यादा इसलिए थीं कि उन्होंने आरंभ से ही मार्क्सवादी विज्ञान का सहारा लिया। गांधी की तरह रामनामी ओढ़ कर उनका काम आसान हो सकता था। माओ का राष्ट्रीय आंदोलन साम्राज्यवाद के उतना खिलाफ नहीं था, जितना गांधी का आंदोलन। इसलिए माओ ने गरीब-गुरबों, किसानों और मजदूरों को इकट्ठा किया। गांधी की तरह वह बुर्जुआ तबके के उदार नेता नहीं, बल्कि पिछड़े किसानों के क्रांतिकारी नेता थे। गांधी की तरह वह पंचमेल की राजनीति नहीं कर रहे थे, जहां परस्पर विरोधी विचार शक्तियाने और व्यक्तियों का जमावड़ा हो। शायद यही कारण था कि गांधी की अपेक्षा उनके अंतरविरोध कम थे।

माओ ने साठ के दशक में सांस्कृतिक क्रांति का नेतृत्व किया था। संस्कृति को शायद वह अविच्छिन्न प्रवाह नहीं समझते थे। चीन में बौद्ध मत प्रभावशाली है और लगभग अस्सी फीसदी चीनियों का संस्कार बौद्ध है। बुद्ध मत का मूल प्रतीत्यसमुत्पाद है जो जीवन और जगत के अविच्छिन्न प्रवाह को मानता है,यह परिवर्तनवाद है। माओ ने संस्कृति में क्रांति करनी चाही-आमूल परिवर्तन। पुराने का संपूर्ण निषेध और बिल्कुल नये की स्थापना। माओ इसमें विफल हुए, बदनाम भी। तब से वे लगातार अप्रासंगिक होते गये, अपने ही समाज और देश में।

लेकिन उनकी जो छवि बीसवीं सदी के तीस, चालीस और पचास के दशक में थी, वह हमारे देश के कुछ समर्पित और ईमानदार युवा मित्रों को प्रभावित कर रहा है। और इसका कारण शायद यह है कि हमारे देश के देहाती इलाकों में आज भी स्थिति वैसी ही है जैसी बीसवीं सदी के मध्य में चीन के देहाती इलाकों की थी।

हममें से हर कोई यह स्वीकारेगा कि देश की मुख्यधारा में गांव के लोग नहीं आये हैं। गांव और शहर की दूरी बढ़ रही है। भूमि सुधारों और हरित क्रांति के अभाव ने गांवों को गलीज बना दिया है। कृषि पर इतना जन भार उठाने की क्षमता नहीं है। चालीस प्रतिशत अतिरिक्त आबादी का बोझ यह सेक्टर उठाये हुए है। सामंतवाद-ब्राह्मणवाद का खाज अलग से है।

ऐसे में यह समझाना मुश्किल है कि हिंसा समस्या का समाधान नहीं है। संसदीय राजनीति में जो लक्षण उभरे हैं वे इतने गैर जिम्मेदार हैं कि इससे गांवों में रह रहे निष्ठावान नौजवानों को बस कोफ्त होती है। शासक दल एक तरफ सवर्ण गंुडों व चापलूसों को राजनीतिक ओहदों का तगमा पहना कर लाल बत्ती वाली गाड़ियों पर घुमायेगा और दूसरी तरफ इज्जत व रोटी की लड़ाई लड़ने वाले नौजवानों को यातनायें देगा, तो आक्रोश फूटेगा ही।

पिछले दिनों मैं गया के पास एक गांव में था तो ग्रामीणों ने मिलकर बतलाया कि जब पुलिस को हम गरीबों को सताना होता है तब हम पर माओवादी होने का आरोप लगाती है। जिन पुस्तकों, परचों और असलहों को हमलोगों ने कभी नहीं देखा, उन्हें हमारे घर से बरामद बता कर हमारे घर के नौजवानों को सीखचों के भीतर करती है। हमारी बहू-बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार और कभी-कभी बलात्कार तक करती है। हम जब इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तब नक्सलवादी-माओवादी बतला कर हम पर गोली बरसाती है। सरकारी और सामंती हिंसा का मुकाबला हम कैसे करें, यह उनका आखिरी सवाल होता है। थोड़ी आत्मीयता दिखलाने पर वे और खुलते हैं। निर्गुण की जगह सगुण भाषा में बतियाने लगते हैं। उनका कहना होता है कि वे पिछड़ी व दलित जातियों से आते हैं, जबकि पुलिस और उसके अधिकारी ज्यादातर ऊंची जातियों से ताल्लुक रखते हैं।

अन्य राज्यों की पुलिस को मैं उतना नहीं जानता, लेकिन बिहार पुलिस पर सवर्ण वर्चस्व बहुत साफ दिखता है। विधि-व्यवस्था को ठीक करने के नाम पर हर बार कुछ पिछडे-दलित नौजवानों की बलि दी जाती है। अपराधी कोई खास जाति समूह में ही नहीं होते, लगभग हर में होते हैं, लेकिन बिहार के जेलों का सर्वेक्षण करके कोई देख ले, वहां पिछड़ी दलित जातियों के कैदी नब्बे फीसदी मिलेंगे। इसका कारण यह नहीं है कि वे अपराध ही इस मात्रा में करते हैं। दरअसल वे जटिल और खर्चीली न्यायिक व्यवस्था के चक्रव्यूह से बाहर नहीं आते। ऊंची जातियों के लोग जिन मामलों में आसानी से अग्रिम जमानत पा जाते हैं, उन्हीं मामलों में पिछड़ी जातियों के लोग बरसों की ‘सजा` भुगतते हैं।

पिछले महीने बिहार पुलिस की बांछें अचानक खिल गयीं। उसने माओवादी नेता अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय पर १३ नवंबर २००५ के जेल ब्रेक का भी आरोप है। इस प्रकरण में पुलिस का सवर्णवादी रूख इतना साफ आया, लेकिन मीडिया ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने अजय का नाम बतलाया अजय कानू। मीडिया ने भी इसे ही प्रकाशित किया। ‘कानू` बिहारी समाज की एक अति पिछड़ी जाति है जिससे अजय आते होंगे। निश्चित रूप से उनका यह सरनेम नहीं होगा। उनके नाम के साथ जुड़ा होगा कुमार या प्रसाद। लेकिन पुलिस को दिखाना होता है उसकी जाति-कि देखो ये नीच-पतित लोग क्या-क्या करते रहते हैं। बिहार पुलिस तथाकथित निम्नजाति के अपराधियों के नाम के साथ उनका जातिनाम जोड़ना कभी नहीं भूलती, लेकिन ऐसा ही ऊंची जाति के अपराधियों के साथ नहीं करती। मीडिया भी उसका अनुसरण करता है।

अजय (कानू) मामले में मैंने एक बड़े अधिकारी से जब पूछा कि उस पर मामला क्या है कि उसे इतनी कठोर यातना दी जा रही है तब उसने बतलाया कि अन्य अपराधों के साथ उस पर जेल ब्रेक का अपराध है। मेरे यह कहने पर कि वही अपराध न जिसे जयप्रकाश नारायण ने ८ नवंबर १९४२ को किया था, वह अधिकारी बगलें झांकने लगा। यह हमारे व्यक्तित्व का एक अजीब विरोधाभास है जिस पर हम गौर नहीं करना चाहते। हम नारों, आप्तवाक्यों और सुभाषितों में जिस तरह खुद को व्यक्त करते हैं, उस तरह बनना नहीं चाहते। वर्तमान बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों जयप्रकाश आंदोलन की राजनीतिक कोख से निकले हैं। इस आंदोलन का एक प्रभावशाली नारा था- ‘जेल का फाटक टूटेगा, भाई हमारा छूटेगा`। जैसा कि मैंने ऊपर बतलाया कि जे.पी के जीवन का भी सबसे बहादुर कारनामा जेल से भागना ही था। जे.पी या भगत सिंह की राजनीति थी, तो अजय की भी राजनीति है। एक सभ्य समाज के नागरिक के नाते हम इस विषय पर विवेक और संवेदना के साथ विचार क्यों नहीं करते?

तथाकथित माओवादी उग्रवाद का इलाज पुलिसिया दमन से होता है तो हम इसका विरोध करना चाहेंगे। माओवादियों की हिंसा का हम समर्थन नहीं करते, लेकिन वे दलित-पिछड़े तबकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, इसे हम जानते हैं। भगत सिंह का लाला लाजपत राय की राजनीति से मतलब नहीं था। लाजपत राय हिन्दू सभायी थे, लेकिन उन्होंने लाठियां देश की खातिर खायी थीं, इसलिए उनकी बर्बर पिटायी से भगत सिंह इतने मर्माहत हुए कि उन्होंने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी सैण्डर्स की हत्या का फैसला किया। अजय सहित तमाम माओवादी मित्रों को हम इस आशा के साथ सलाम करते हैं कि वे सामाजिक परिवर्तन के लिए हिंसा की राजनीति का परित्याग करेंगे।

  • प्रेमकुमार मणि